24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। दिवंगत देवराज को आज यहां उसके परिवार जनों के साथ मिलकर दीपांजलि दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति, आलोक इंटरक्ट क्लब, भारत विकास परिषद मेवाड़ एवं आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ के विभिन्न सदस्यों ने देवराज के घर पहुंच कर उनके माता-पिता को सांतवना देते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर उन्हें इस दुख की घड़ी से बाहर आने का आत्मिक निवेदन किया गया साथ ही उनके घर भी दिया जले अभियान के अंतर्गत उनको उपहार भेँट कर देवराज की तस्वीर के सम्मुख दीपांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर उसे श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर प्रदीप कुमावत जो अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव और कार्यवाहक अध्यक्ष हैं ने कहा कि देवराज के परिवार जनों को जिन-जिन की घोषणा की गई उनको सरकार जल्दी पूरा करें।डॉ कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि देवराज के परिवार को सरकार ने सहायता की है और जो थोड़े बहुत और जो बचे हुए आश्वासन है उन्हें शीघ्र पूरा करने का निवेदन सरकार से किया हे। इस अवसर पर अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आलोक हिरण मगरी प्राचार्य शशांक टांक,भूपेंद्र सिंह भाटी, शिवकुमार भटनागर, आलोक फतेहपुरा प्रशासक निश्चय कुमावत, सहायक प्रशासक प्रतीक कुमावत, भारत विकास परिषद भारत के पंकज जैन विनोद त्रिपाठी, मनीष तिवारी विनोद त्रिपाठी मुकेश मोड, राजेश भारती, शंभु पालीवाल, मनमोहन भटनागर, सुनील डांगी, राजनिष् कुमावत सब ने दिवंगत देवराज के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ और इंटरेस्ट क्लब के छात्रों ने संकल्प भी लिया कि इस तरह की पुनरावृत्ति कभी ना हो तथा सभी की ओर से आशास्त किया गया कि जिन-जिन से जो संभव हो सकेगा हम सभी सरकार को पुन: आग्रह करके जो घोषणा की गई उसकी आपूर्ति शीघ्रता शीघ्र की जाए सभी परिवार जनों को इस अवसर पर मुंह मीठा कराया गया तथा उनके घर दिया जले कार्यक्रम के अंतर्गत उपहार तथा अन्य सामग्री भेंट की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इकराम कुरैशी सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी नियुक्त गौरव का क्षण : उदयपुर के कैप्टन शुभम जैन (महनोत) बने कैप्टन से मेजर