24 न्यूज अपडेट स्टेट डेस्क। नए कानूनों की अरसे से चर्चा है मगर राजस्थान में प्रशासन बहुत देर से जागा है। लोगों में इन कानूनों की बहुत कम चर्चा है। अभी तो वकील भी ठीक से कानून समझ नहीं पाए हैं। उस पर 1 जुलाई से कानून पूरे देश में लागू हो जाने है। अब सरकारी कार्यक्रम बना कर उपखंड व गांव स्तर तक कानूनों को बताने की पहल हो रही है। गृह विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जिला एवं उपखंड स्तर पर 24 से 28 जून 2024 तक संगोष्टियां आयोजित की जाएंगी। इनके लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर 27 जून को संगोष्ठी होनी है। समस्त उपखंड क्षेत्र में संबंधित उपखंड अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। समस्त उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर (अभियोजन एवं सहायक अभियोजन अधिकारी) से समन्वय स्थापित कर संगोष्ठी आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। संगोष्ठियों में नवीन विधियों के प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इन संगोष्ठियों में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के व्याख्याता एवं आमजन भी आमंत्रित किए गए हैं।
देर से जागे : अब जिला और उपखंड स्तर पर संगोष्ठियां करके 24 से 28 जून तक समझाएंगे तीन नए कानून, 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम कानून

Advertisements
