कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. शुक्रवार को दिगम्बर जैन धर्मावलम्बीयो ने वैराग्य भावना से निहित धर्म मार्ग को अंगिगार कर धर्म दीक्षा कि ओर अग्रसर हो दीक्षार्थियों की अनुमोदना करते हुए वरघोड़ा निकाल बहुमान किया.
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार शुक्रवार को सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शान्तिनाथ जिनालय मे आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम मे आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य मे दीक्षा लेने जा रहे दीक्षार्थी भीलवाड़ा निवासी भेरूलाल कसलीवाल एवं मोज़माबाद निवासी पन्ना लाल धमाना ने भगवन प्रतिमा का जिनाभिषेक कर शांतिधारा ओर पूजन कि ततपश्चात् समाज के अध्यक्ष सुशील काला ओर महामंत्री मनोज पटवारी जीवनधर पाटनी कि अगुवाई मे समाज के वरिष्ठ जनो ने दोनों दीक्षार्थियों के गृहस्थ जीवन त्याग कर धर्म मार्ग पर चलने कि अनुमोदना कर बहुमान किया. बाद मे दोनों दीक्षार्थियों को बगघी पर बिठा कर वरघोड़ा निकाला गया जो आदर्श कॉलोनी सहित नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरता हुआ समाज के अशोक पाटनी के निवास पंहुचा जहाँ पर दीक्षार्थियों की गोद भराई चौबीसी ओर बहुमान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. वरघोड़ा जुलुस का विविध मार्गो पर धर्मावलम्बीयो ने स्वागत सत्कार कर बगघी पर सवार धर्म मार्ग पर प्रशस्त हो रहे दीक्षार्थियों का बहुमान कर आशीर्वाद लिया. वरघोड़ा कार्यक्रम मे नगर के विविध समुदाय के विशिष्ठ जनो सहित समीपष्थ नगर से श्रद्धालूजन बाड़ी संख्या मे आये.

