नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास सील कर दिया गया है। PWD ने आवास से उनका सामान निकालकर बाहर कर दिया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को आवास खाली किया था।
इसके बाद आतिशी इसमें रहने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसके चलते 3 अफसरों को नोटिस भेजा गया है।
अरविंद केजरीवाल 4 अक्टूबर की दोपहर लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए। यह बंगला पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दिया गया है।
माता-पिता के साथ नए बंगले में शिफ्ट हुए केजरीवाल
सीएम हाउस से निकलते वक्त अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता। साथ में केजरीवाल के माता-पिता भी हैं।
सीएम हाउस से निकलते वक्त अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता। साथ में केजरीवाल के माता-पिता भी हैं।
केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए हैं। अशोक मित्तल और उनकी पत्नी ने सभी का अपने घर में स्वागत किया। मित्तल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि केजरीवाल गेस्ट के तौर पर मेरे घर में शिफ्ट हुए हैं।
केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने CM आवास और सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। AAP ने कहा था कि केजरीवाल नया घर देख रहे हैं। वे ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां रहने में कोई विवाद न हो।
AAP ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार से केजरीवाल को नेशनल पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास मुहैया कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया था।
दिल्ली में CM आवास सील किया गया:PWD ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला; 4 अक्टूबर को केजरीवाल ने खाली किया था घर

Advertisements
