Site icon 24 News Update

दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग का स्नेह मिलन समारोह

Advertisements


24 न्यूज अपडेट. उदयपुर।  वर्षा ऋतु के खुशनुमा मौसम में दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग उदयपुर की 70 से अधिक सदस्याओं ने मोती वाटिका, रानी रोड़ पर रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ स्नेह मिलन में भाग लिया।  प्रचार मंत्री अनीता शाह ने बताया कि परम संरक्षिका सुशीला पांड्या ने आशीर्वाद,अध्यक्ष निकीता शाह ने स्वागत् व महामंत्री एडवोकेट बबीता जैन व संयोजिका मणि कारवा ने आयाजन की व्यवस्थाएं संभालीं। महिलाओं ने सुमधुर राग में णमोकार मंत्र पाठ व वृक्षारोपण के साथ ही गीत संगीत, नृत्य व विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न गेम्स में निधि झाँझरी, निहारिका जैन, डॉ संतोष गोधा, ऋतु ठोलिया, संगीता डवारा, चन्द्रमणि गंगवाल, सीमा गोदावत, ज्योति बैनाडा़ व राजकाला विजेता रही। संरक्षिका सुशीला पांड्या, अध्यक्ष निकीता शाह, महामंत्री एडवोकेट बबीता जैन, संयोजिका मणि कारवा, सुधा ठोलिया, डॉ ज्योति अखावत, शान्ता जावरिया व सीमा नलीन वैद आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version