24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर मण्डल के नवनिर्वाचित सचिव तरूण पुरी गोस्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की सोमवार दिनांक 9 सितम्बर, 2024 को दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर मण्डल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह विजय गिरि गोस्वामी पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं दीनदयाल गिरि जिला परिषद सदस्य राजसमंद शिक्षा समिति जिला राजसमंद के अध्यक्ष मैनेजिंग डायरेक्टर एवरेस्ट हिल रिसोर्ट कुंभलगढ़ मुख्य अतिथि के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा आदि जगद् गुरू शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया तत्पश्चात परमेश्वर गिरि चुनाव संयोजक ने चुनाव प्रतिविेदन प्रस्तुत किया। तीसरी बार निर्वाचित समाज के अध्यक्ष गजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत अपने उद्बोधन द्वारा आभार प्रकट कर किया।समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों हरीश पुरी, त्रिलोक पुरी, तरूण पुरी, राजेश भारती ब्रम्हपोल, राजेश भारती सुरजपोल एवं महेन्द्र पुरी पुला का तिलक, उपरना, पगड़ी एवं माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि दीनदयाल गिरि एवं विजय गिरि ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि दीनदयाल गिरि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय गिरि ने अपना उद्बोधन प्रदान किया एवं लगातार तीसरी बार निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभ कामनाएं प्रेषित की समाज के विकास कार्यो की सराहना करते हुए कहा की कार्यकारिणी और अधिक से अधिक विकास कार्य समाज हित में करें कार्यक्रम का संचालन ललित पुरी गोस्वामी प्रधानाचार्य आलोक संस्थान राजसमंद ने किया धन्यवाद की रस्म सचिव तरूण पुरी गोस्वामी ने अदा की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर टीम ने जीते आठ स्वर्ण , तीन रजत एवं चार कांस्य पदक आयुर्वेद महाविद्यालय में मनोविज्ञाननियम विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ