24 न्यूज अपडेट. जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मुकेश कुमार सुन्देशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका, जालोर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मुकेश कुमार सुन्देशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका, जालोर(प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी तहसीलदार गेनाराम से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी कि तहसीलदार गेनाराम से सरकारी कार्य में दलाली कर कमाई करवाने एवं अखबार में खबरें नहीं छापने की एवज में आरोपी मुकेश सुन्देशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका, जालोर (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में आज पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कुमार सुन्देशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका, जालोर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।
दलाल पत्रकार ने तहसीदार गेनाराम से मांगी 50 हजार की रिश्वत, गेनाराम ने कर दिया गेम, एसीबी से रंगे हाथों पकड़वाया

Advertisements
