Site icon 24 News Update

त्योहारी लूट के बाद चांदी हुई 2,299 रूपए सस्ती होकर, 93,501 पर आकर टिकी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। दीपावली पर सोना व चांदी की कीमतों में कृत्रिम उछाल के चलते श्रद्धा व शगुन के नाम पर चांदी खरीदने वालों को अच्छी चपत लगाई गई। वैसे तो हर बार ऐसा होता आया है लेकिन इस बाद एकदम कीमतें बढ़ी व एकदम उतर गई। चांदी आज 2299 रूपए प्रति किलो बिकी जबकि धन तेरस पर भाव 1 लाख पार हो गए थे। सिक्के बेचने वाले भी यह दिलासा देकर 1 लाख की कीमत पर बेच रहे थे कि हम तो जान पहचान वाले होने की वजह से आपको दो दिन पुरानी रेट पर बेच रहे हैं। मार्केट में कहीं भी चले जाइये, इससे कम पर नहीं मिलने वाला है। सोने ने एक सप्ताह मे ं410 रूपए प्रति 10 ग्राम की चपत लगाई है। हफ्तेभर के कारोबार के बाद चांदी एक किलो चांदी की कीमत 2,299 रुपए सस्ती होकर 93,501 रुपए प्रति किलो पर आज पहुंच गई। एक हफ्ते पहले चांदी की कीमत 95,800 रुपए थी। 30 अक्टूबर को गोल्ड ने 79,681 रुपए और 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई वाला रिकॉर्ड बनाया था। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,550 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,400 रुपए है। कोलकाता में कीमत 80,400 रुपए है तो चेन्नई में सोना 80 हजार 400 रुपए पर पहुंच गया है।

Exit mobile version