24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में बाइक सवार पिता-पुत्र को टैंकर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगरोप थाना इलाके में नेशनल हाईवे-48 (दिल्ली से चेन्नई) पर गुवारडी नाले के पास यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक के साथ ही दोनों के शरीक कुचला गए। ड्राइवर घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। टायर पर खून से टैंकर की पहचान हो गई। सीसीटीवी फुटेज मेंं पूरी धटना कैद हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार देवी लाल अहीर (45) पुत्र भंवर लाल और उसके बेटे राजकुमार अहीर (21) को टेंकर ने चपेट में ले लियां दोनों हमीरगढ़ में तखतपुरा गांव के रहने वाले थे। हाईवे पर गुवारडी नाले के पास तेज रफ्तार टैंकर आ रहा था जो बाइक समेत दोनों को कुचलते हुए निकल गया। पुलिस को यह वाहन 4 किलोमीटर दूर जोजरो का खेड़ा (भीलवाड़ा) के पास खड़ा मिला। टायरों पर खून लगा था। वाहन को जब्त कर लिया गया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मरने वाला देवी लाल खुद ट्रक ड्राइवर था। उसका ट्रक भीलवाड़ा में रिपेयरिंग के लिए सर्विस सेंटर पर दे रखा था। गुरुवार शाम वह ट्रक लेने मैकेनिक के पास गया था। ट्रक ठीक नहीं हुआ तो वापस राजकुमार के साथ बाइक पर आ रहा था। बाइक राजकुमार चला रहा था। राजकुमार ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। छोटी बहन व देवीलाल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गयां तखतपुरा गांव में चूल्हा नहीं जला।
तेज रफ्तार टैंकर ने पिता-पुत्र को रौंदा, खून लगे टायर से हुई टैंकर की पहचान

Advertisements
