24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल बांसवाड़ा से होकर गुजरेगी। बांसवाड़ा में सभा भी होगी जिसमें शामिल होने के लिए आज बड़ीं सख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांसवाड़ा कूच किया। कई कार्यकर्ता कल सुबह रवाना होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 7 मार्च कोस्पेशल फ्लाइट से उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया ने बताया कि खडग़े सुबह 10.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 11.30 उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। तथा डबोक हवाई अड्डे से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी बांसवाड़ा पहुंचेंगे। जहां राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे। तथा दोपहर 2 बजे बांसवाड़ा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2.30 बजे उदयपुर के महाराणा एयरपोर्ट पर आएंगे व 3.45 बजे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बांसवाड़ा आगमन पर पीसीसी महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने सूत की माला, तिरंगी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह बामनिया, दिनेश खोड़निया, रमेश चंद्र पंड्या, नानालाल निनामा, प्रमिला बेन, डॉ. विकास बामनिया सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.