24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने के विरोध में हम सड़क से लेकर सदन तक ईंट से ईंट बजा देंगे। विधानसभा में भी हम मुद्दा उठाएंगे। ये पर्ची से चलने वाली सरकार है, जिनका खुद का विवेक नहीं है। चाहे कितना ही लंबा आंदोलन चले, हम बांसवाड़ा को संभाग का अधिकार दिलाकर रहेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार आई है, जिसने पिछली सरकार का दिया तोहफा जनता से छीन लिया। डोटासरा और जूली सोमवार को बांसवाड़ा काे संभाग खत्म करने के खिलाफ हुई कांग्रेस की आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। डोटसरा ने कहा- राजस्थान सरकार ने जिले और संभाग खत्म कर दिए, आपके काकाजी का राज है क्या? आप तो ट्रस्टी हो।डोटासरा बोले- पर्ची से संभाग खत्म कर दियाडोटासरा ने कहा- महेंद्र जीत मालवीय जब कांग्रेस में थे तो बांसवाड़ा को संभाग बनाए जाने पर ढोल बजाकर स्वागत किया था। उनकी नेतागिरी जनता की वजह से चमकी है। वे किसी भी पार्टी के साथ रहें, नेता का धर्म बनता है कि बांसवाड़ा का अधिकार कोई छीने तो ईंट से ईंट बजा दे। ऐसा माद्दा होना चाहिए। यह कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, यहां के आदिवासियों, माताओं-बहनों, युवाओं और छत्तीस कौम के स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने कहा- बांसवाड़ा के संभाग बनने से यहां के 36 कौम के लोगों को लाभ मिलने लगा था। लोगों को संभाग के काम से उदयपुर जाना पड़ता था। वे सारी सुविधाएं बांसवाड़ा में मिलने लगी थी। जिस धरती पर हरिदेव जोशी ने काम कराए, मानगढ़ में जहां आदिवासियों ने प्राण न्योछावर किए, उस धरती को नमन करने के बजाए भाजपा ने संभाग का दर्जा छीन लिया।डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा काे संभाग बनने का अधिकार था। भाजपा ने इसे वापस छीन लिया, ये महंगा पड़ेगा। बामनिया कह रहे थे कि एक नेता (महेंद्र जीत मालवीय) ने कहा था कि बांसवाड़ा से कांग्रेस खत्म हो जाएगी। उनकी बिसात ही क्या है, पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, लेकिन राहुल गांधी सीना तानकर संसद में खड़े हैं। हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 87 साल की उम्र में पीएम मोदी और अमित शाह को चैलेंज करते हैं। भाजपा ने राजस्थान में पर्ची से सीएम बना दिया। पर्ची से फैसले हो रहे हैं। संभाग खत्म कर दिया, जिले खत्म कर दिए, इंग्लिश मीडियम स्कूल, बच्चों की स्कॉलरशिप, बुजुर्ग पेंशन, मुफ्त राशन खत्म कर दिया। आपके काकाजी का राज है क्या, आप तो ट्रस्टी हो। सवा साल तो गया, धेले का काम किया हो तो बताओ। अगर BAP अडिग तो हम साथ हैंलोकसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी को दिए समर्थन के मुद्दे पर डोटासरा ने कहा- हमने बीजेपी को निपटाने के लिए उनका(BAP) समर्थन लिया। उन्होंने कहा कि हम मर जाएंगे, लेकिन भाजपा नीति और उनकी सरकारों के साथ नहीं जाएंगे। अगर वो अपनी बात पर अडिग है तो साथ में हैं। अगर साथ में नहीं है, तो वो उनका अपना राजनीतिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि आगामी कोई भी चुनाव हो, चाहे पंचायत राज का या निकाय का, कांग्रेस पार्टी खुद ही चुनाव 100 फीसदी लड़ेगी। टीकाराम जूली बोले- भाजपा के लोगों को गांव में घुसने नहीं देंगेनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा सरकार ने बांसवाड़ा का संभाग का दर्जा खत्म कर दिया। अब इनको सबक सिखाना है। आज तय करना होगा कि जब तक बांसवाड़ा को दोबारा संभाग नहीं बनाया जाएगा, तब तक भाजपा के लोगों को गांव के अंदर घुसने नहीं देंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकान में लगी आग से जिंदा जला युवक बाइक पोल से टकरा कर मांमा-भांजे की मौत, रीट की तैयारी कर रहा था मामा