Site icon 24 News Update

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सम्मानित किया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर– शहर के जाने माने लघु चित्रकार रिकॉर्ड होल्डर चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा ”स्टेपलर पीनो” से निर्मित माचिस का लघु निर्माण करने पर “वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज करके निदेशक उतम सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदत किया। जिसे राजमहल में आयोजित समारोह में महाराज कुमार  डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा चित्तौड़ा को ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा, गोविंद लाल ओड आदि उपस्थित थे। सभी ने डॉ. मेवाड़ को उपरणा पहना कर स्वागत करते हुए उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री चित्तौड़ा लघु कृतिकार के रूप मे देश विदेश में मशहूर हैं। यह जानकारी चित्तौड़ा हस्त शिल्प कला केंद्र के चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने दी।

Exit mobile version