24 न्यूज अपडेट उदयपुर। ।उदयपुर की एसीबी की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक डॉक्टर को 25 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। एसीबी के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर के टीबी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने एसीबी कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई कि डॉ अंशुल मठ्ठा की ओर से करीब 2 साल पहले विभाग की ओर से खरीदी गई फिनायल की बोतल के मामले में सेटलमेंट करने के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाए जाने के बाद बुधवार को एसीबी की टीम ने डॉ अंशुल मठ्ठा को 25 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबीकी टीम अब डॉक्टर के घर के साथ-साथ बैंक लॉकर्स की भी तलाशी लेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अगले 15-20 दिन चुनौतीपूर्ण, गंभीरता व संवेदनशीलता से करें कार्यः जिला कलक्टरजिला कलक्टर ने बिजली, पानी व मौसमी बीमारियों को लेकर ली बैठक आमजन में विश्वास अपराधियों में भय पुलिस थाना कोटडा टीम द्वारा अवैध सुखा गांजा सहीत 01 व्यक्ति को किया गिरफतार।