24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में होटल हयात में शादी समारोह से डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एमपी राजगढ़ पुलिस ने इसमामले में ’कड़िया गैंग’ कुछ बदमाशों को पकड़ा है। गैंग के बदमाशों ने होटल में चोरी के बाद हाथों में कावड़ थाम ली ताकि किसी को शक नहीं हो। ट्रेन से राजगढ़ के कड़िया गांव गएं चोरी किए जेवरों को ठिकाने लगाया। मगर एमपी पुलिस की चौकस निगाहों से बच नहीं पाए। बदमाश ट्रेन से जयपुर आए थे। एक-दो दिन ठहरने के दौरान पता चला कि होटल हयात में बड़ी शादी होने वाली है। बारात के समय मौका मिलते ही बदमाश हाथी के आगे-पीछे होकर होटल में अंदर घुस गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वापस ट्रेन में बैठकर राजगढ़ स्थित अपने गांव पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को धर दबोचा। अभी एक नाबालिग को पकड़ लिया गया है। चोरी के गहने भी बरामद हुए हैं।एक साथी फरार है। पुलिस के अनुसार जयपुर के मुहाना इलाके में ोटल हयात में डेढ़ करोड़ की चोरी हुई थी जिसके सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस टीम को लीड मिली कि बदमाश गांव (कड़िया, राजगढ़) आए हैं। जैसे ही नाबालिग गांव पहुंचा पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई का वहां मौजूद ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन पुलिस पूरी तैयारी के साथ गई थी। नाबालिग के कब्जे से चोरी किए गहनों का बैग बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि गहने के बैग को गांव में छुपाया और कांवड़ यात्रा में शामिल होने निकल गए थे। जैसे ही वहां से वापए आए गिरफ्त में आ गए। आपको बता दें कि जयपुर के होटल हयात में 8 अगस्त को डेस्टिनेशन वेडिंग हैदराबाद (तेलंगाना) के साइबराबाद के बिजनेसमैन नरेश कुमार गुप्ता के बेटे साईरमना की थी। रात 11ः30 बजे मंडप के पास दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने कई लोग मौजूद थे तभी दूल्हे की मां ने बैग पास में रख दिया। मौका पाकर नाबालिग बैग ले उड़ा। इसमें 1.50 करोड़ के गहने और 1 लाख रुपए कैश था।
चोरी हुआ सामान
एक फाइव लाइन नेकलेस सेट गोल्ड डायमंड 80 लाख रुपए का, एक नेकलेस सेट गोल्ड डायमंड 30 लाख रुपए का, एक नेकलेस गोल्ड और डायमंड का सेट ग्रीन विट्स 14 लाख रुपए का, विक्टोरियन ब्ररोज गोल्ड डायमंड 5 लाख रुपए का, सोने की दो चूड़ियां 2 लाख रुपए की, एक कुंदन ब्रोच गोल्ड डायमंड 2 लाख रुपए का, एक डायमंड ब्रासलेट सेट 2 लाख रुपए का, एक सेट गले का हार और कानों के कुंडल 85 हजार रुपए का, कैश 1 लाख रुपए

