24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर-बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन सोमवार को डूंगरपुर पहुंचे और रेती स्टैंड पर स्थित एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया। बांसवाड़ा में मिला फर्जी इंस्टीट्यूट डूंगरपुर में चालू मिलने पर संभागीय आयुक्त ने सेंटर को सील कर एफआईआर करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने सेंटर को हाथोंहाथ सील कर दिया। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन राजस्थान इंस्टीट्यूट नर्सिंग कंसल्टेंट गए व स्टाफ के बारे में पूछा। वहां पर दो का स्टाफ मिला। कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों से जानकारी ली तो वे भी कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसकी मुख्य ब्रांच बांसवाड़ा में चल रही है। जांच में फर्जी मिलने पर संस्थान को हाथों हाथ बंद कर करवाया गया। संभागीय आयुक्त ने सीएमएचओ को मौके पर बुलाकर संस्थान को तत्काल सील करने के साथ ही एफआईआर करवाने के निर्देश दिए। इसे बाद सीएमएचओ ने सेंटर को सील कर दिया तो दोनों कर्मचारियों को डिटेन कर कोतवाली थाने ले गए। बडा सवाल यह उठता है कि अब तक सीएमएचओ क्या कर रहे थे। उन्होनें इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की।
डूंगरपुर में संभागीय आयुक्त ने सीज करवाया फर्जी नर्सिंग इंस्टीट्यूट

Advertisements
