उदयपुर। सिन्धी युवाज़ सोसायटी की ओर से 10 अप्रैल को चेटीचण्ड पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में बैठक में समितिया बनाकर कार्य सांपे गये। सोसायटी के विजय आहुजा ने बताया कि 7 अप्रैल को झूलेलाल सेवा समिति के तत्वावधान मे शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन मे रक्तदान शिविर लगाया गया है जिसमें सिन्धी युवाज सोसायटी की टीम सेवाएं देंगी और साथ ही सिन्धी युवाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल साईं के जमोत्सव पर इसी दिन झूलेलाल भवन सभी पंचायत व समाजजन कि उपस्थित में केक काटकर जमोत्सव मनाया जायेगा ।युवाज के भारत खत्री ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी शोभायात्रा का मार्ग शक्ति नगर से 11बजे प्रारम्भ होकर शास्त्री सर्कल ,टाऊन हॉल चौराहा,बापू बाजार,देहलीगेट ,धानमण्डी,सूरजपोल से होकर कमलवाडी सिन्धी धर्मशाला में लंगर प्रसादी के साथ समापन होगा और इस शोभायात्रा मे सिन्धी युवाज सोसायटी शोभायात्रा मे भगवान झूलेलाल के भजन व सिन्धी संगीत पर नृत्य करते चलेंगे । जिसके विशेष रूप से डीजे ओन व्हील्स गाडी तैयार करवाई गयी है ।युवाज के जितेन्द्र कालरा ने बताया कि सिन्धी युवाज़ सोसायटी एव सखीज द्वारा समाज के साथ विशाल महाआरती का बापू बाजार मे आयोजन होगा ,जो कि पण्डित कमल देवकिशन पुरोहित के सानिध्य मे होगा ।जिसमे शोभायात्रा मे शामिल सभी भक्त व समाजजन भगवान श्री झुलेलाल सांई की महाआरती के लिए विशेष रूप से बनवाये मिट्टी के दिपक से आरती करेगे एव साथ ही उस क्षेत्र मे सांई अमरलाल की पवित्र ज्योत बहराणा साहब कि शोभायात्रा व श्रद्वालुओ पर मशीनो द्वारा पुष्प वर्षा व कलर शार्टस द्वारा स्वागत किया जायेगा । सिन्धी युवाज के पवन कालरा ने बताया कि 10 अप्रैल को सिंधी दिवस भी है एव शोभायात्रा में सभी साथी सफेद शर्ट या टी-शर्ट में शोभा यात्रा में शामिल होंगे यह महाआरती में भाग लेंगे ।युवाज के अभिषेक कालरा ने बताया कि सिन्धी युवाज सोसायटी का महिला संगठन सिंधी सखीज भी है इस वर्ष चेट्रीचण्ड पर कम नही है वह भी सभी सखीज गणवेश मे नारी शक्ति की संदेश देगी, साथ ही अलग अलग विषयो संदेश देगी। बैठक मे तरुण लालवानी,पवन कालरा, गुलशन मूलचंदानी, धर्मेंद्र सोनी, हितेश कालरा, विक्की थदवानी, सोनू तलरेजा ,अमित डोडेजा, भावेश तलदार आदि को समिति बनाकर कार्य सौपे गये । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा की टिफिन बैठक में दिखी अपणायत अब पता चल गया आखिर क्यों गौरव वल्लभ ने ज्वाइन की भाजपा…….