24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। भारत में वोटिंग के दूसरे चरण में बडी संख्या में उत्सह के साथ मतदाता घरों से निकल कर बूथों तक वोट डालने आए हैं। बूथों पर सेल्फी प्वाइंट हें जहां पर बडे ही उल्लास के साथ फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। मगर ट्विटर एक्स की एल्गोरिद्म मशीन बौरा सी गई है। जिन फोटो में महिला वोटर्स इकट्ठा होकर वोटिंग का निशान दिखा रही है उनके आगे कंटेंट वार्निंग व सेंसिटिव कंटेंट लिख कर ब्लर कर दिया है। इसे क्लिक करने पर ही फोटो खुलते हैं। जानकारों का कहना है कि पहले चरण के फोटो व वीडियो में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। अब मजे की बात ये है कि जिन फोटो को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान सरकार ने शेयर किया है उनके आगे भी यही मैसज लिख दिया गया है। कई लोग इस बारे में मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि शायद विदेशी ट्टिवटर की मशीन को फोटो मं उंगली के निशान पर स्याही दिखाने पर वही फीलिंग आती है जो अन्य ऐसे चि़त्रांं को देखने पर आती है जिन्हें वह उचित नहीं समझता।
ट्विटर एक्स की नादानी, डीपीआर की साइट पर ‘उंगली’ दिखाती महिला वोटरों के फोटो को बताया ‘सेंसिटिव’

Advertisements
