Site icon 24 News Update

ट्रेनिंग के दौरान गायब हो गया अग्निवीर पेड़ पर लटका मिला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. नीमकाथाना। बीकानेर की महाजन रेंज में अभ्यास कर रहा एक अग्निवीर अचानक गायब हो गया । जब ढूंढा गया तो पता चला कि उसने अपने ही घर के पास पहुंच कर मौत को गले लगा लिया है। सुबह सात बजे घर से 300 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। लोगों ने शव को लटका देख पुलिस बुलाई। अब ग्रामीण व परिजन धरने पर है। पुलिस ने शव जिला हॉस्पिटल में रखवाया है। थानाधिकारी राजेश कुमसा डूडी ने कहा कि अग्निवीर खादरा की ढाणी डालू वाली निवासी संदीप कुमार सैनी (22) था जो 9 महीने पहले ही सेना में अग्नि वीर योजना में भर्ती हुआ था। 2 जनवरी को ड्यूटी पर अवकाश के बाद गया था। उसकी भर्ती 9 महीने पहले हुई थी। अंबाला में ट्रेनिंग के बाद वो बीकानेर महाजन में अभ्यास के लिए गया। वहां से आकर एक महीने अवकाश लिया व 2 जनवरी को ड्यूटी चला गया। गुरुवार को पिता शैतान राम के पास फोन आया कि बेटा अभ्यास के बीच में निकल गया है। परिजनों ने कहा कि वह घर नहीं पहुंचा है। काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह 7 बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। जिला अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। निष्पक्ष जांच, जवान को शहीद का दर्जा, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है व धरना चल रहा है।

Exit mobile version