Site icon 24 News Update

ट्रांसजेंडर रोजी ने ज्वाइन की बीजेपी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दुपट्टा पहनाकर दिलाई सदस्यता

Advertisements

24 न्यूज अपडेट जयपुर। जयपुर की ट्रांसजेंडर रोजी ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। डिप्टी सीएम ने इस दौरान रोजी को भाजपा के कमल निशान वाला केसरिया दुपट्टा पहन कर पार्टी में स्वागत किया। रोजी ने इस अवसर पर कहा कि वह समाज में ट्रांसजेंडर के अधिकारों की लड़ाई को आगे लेकर जाना चाहती हैं. सामाजिक रूप से कैसे ट्रांसजेंडर्स को स्वीकार्यता मिले और कैसे वे फिर से अपने सामान्य जीवन में लौट सकें, इसके लिए उनकी ओर से प्रयास किए जाएंगे। आपको बता दें कि पासपोर्ट हासिल करने वाली पहली ट्रांसजेंडर भी रोजी ही हैं। वे जयपुर में रहती हैं और जानी मानी मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। रोजी ने बताया कि वह कई सिलेब्रिटीज का भी मेकअप कर चुकी हैं जिनमें जूही चावला, नेहा धूपिया, नीतू चंद्रा, रवि शर्मा, शगुन मेहता, गुलशन पांडे और सबा खान शामिल है।

Exit mobile version