24 न्यूज अपडेट जयपुर। जयपुर की ट्रांसजेंडर रोजी ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। डिप्टी सीएम ने इस दौरान रोजी को भाजपा के कमल निशान वाला केसरिया दुपट्टा पहन कर पार्टी में स्वागत किया। रोजी ने इस अवसर पर कहा कि वह समाज में ट्रांसजेंडर के अधिकारों की लड़ाई को आगे लेकर जाना चाहती हैं. सामाजिक रूप से कैसे ट्रांसजेंडर्स को स्वीकार्यता मिले और कैसे वे फिर से अपने सामान्य जीवन में लौट सकें, इसके लिए उनकी ओर से प्रयास किए जाएंगे। आपको बता दें कि पासपोर्ट हासिल करने वाली पहली ट्रांसजेंडर भी रोजी ही हैं। वे जयपुर में रहती हैं और जानी मानी मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। रोजी ने बताया कि वह कई सिलेब्रिटीज का भी मेकअप कर चुकी हैं जिनमें जूही चावला, नेहा धूपिया, नीतू चंद्रा, रवि शर्मा, शगुन मेहता, गुलशन पांडे और सबा खान शामिल है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जूनियर-असिस्टेंट भर्ती की प्रोबेशनल लिस्ट को फाइनल करने पर रोक कई जिलों में हो रही बारिश, 6 जिलों में पूर्वानुमान, जारी रहेगा कोहरे व शीतलहर का दौर