24 न्यूज अपडेट. मुंबई: शेयर बाजार में आज, 11 फरवरी को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1018 अंक (1.31%) गिरकर 76,293 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 309 अंक (1.32%) गिरकर 23,071 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की कुल वेल्थ ₹9.27 लाख करोड़ घट गई।BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 408 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो 10 फरवरी को 417 लाख करोड़ रुपये था।बाजार गिरावट के तीन प्रमुख कारण:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ बढ़ाने का निर्णय लिया है। एल्यूमीनियम पर टैरिफ 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया। स्टील आयात पर 25% टैरिफ बहाल कर दिया गया, जो पहले ड्यूटी फ्री था। इस कदम से वैश्विक ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है। फरवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹12,643 करोड़ के स्टॉक्स बेचे हैं। अक्टूबर 2024 से अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से ₹2.75 लाख करोड़ की बिकवाली की है।एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल:कोरिया के कोस्पी में 0.71% तेजी रही। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.06% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.12% की गिरावट रही। डाओ जोंस 0.38% चढ़कर 44,470 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.67% और नैस्डैक में 0.98% की तेजी रही। कल सेंसेक्स 548 अंक गिरकर 77,311 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 178 अंकों की गिरावट थी।आगे की संभावनाएंयदि अमेरिका की टैरिफ नीति में बदलाव नहीं होता और विदेशी निवेशक बिकवाली जारी रखते हैं, तो भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अश्लील कमेंट करने वाले यू-ट्यूबर रणबीर अलाहबादिया घर पहुंची पुलिस रामलला के मुख्य पुजारी का निधन