24 न्यूज अपडेट स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलिंपिक्स में शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 221.7 पॉइंट्स हासिल कर भारत के लिए ब्रॉन्ज जीत कर ओलंपिक में भारत का खाता खोल दिया है। 2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी और वो 20 मिनट तक निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और बहुत ही दुर्भाग्यशाली रही। फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु नहीं, पूरा देश हताश हो गया था। लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया। इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए। मनु भाकर ने भारत को ओलिंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल दिलाया है। भारत को इस खेल में आखिरी ओलिंपिक मेडल 2012 में मिला था। यह शूटिंग में भारत का अब तक का 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड और 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था। जीत के बाद मनु ने कहा- ’मैं गीता बहुत पढ़ती हूं। इससे फोकस करने में मदद मिलती है। आज के मैच में मैंने आखिर तक टारगेट पर फोकस किया। मैं खुश हूं। भारत इससे ज्यादा डिजर्व करता है। उम्मीद है कि बाकी इवेंट में भारत और मेडल जीतेगा।’ मनु भाकर के ब्रॉन्ज जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ग् पोस्ट पर लिखा- ’यह एक खास जीत है। मनु भाकर शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी हैं…शानदार उपलब्धि।’
टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब होने पर पूरा देश रोया था,,, आज पेरिस ओलिंपिक में मनु ने रच दिया इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज, शूटिंग में 12 साल बाद मेडल दिलाया, जीत के बाद मनु ने कहा- ’मैं गीता बहुत पढ़ती हूं,,,कर्म करते जाओ, फल की चाह मत करो

Advertisements
