24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। स्कूल में चाकूबाजी का शिकार हुआ देवराज आज चार दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया।घायल स्टूडेंट की एमबी अस्पताल में दोपहर करीब 3 बजे तबीयत बिगडी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। छात्र के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। करीब 3.30 बजे अस्पताल प्रशासन के साथ कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल ने बैठक की व लंबी मंत्रणा की। उसमें कई अधिकारी और भी मौजूद थे। एसपी ने इमरजेंसी के बाहर मुआयना किया और सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेर्ड लगवाए। उसके बाद शहर में यह खबर आग की तरह से फैल गई और लोगों का कई जगह जमावड़ आरंभ हुआ। इस बीच पहले से तैयार पुलिस बल ने एक्शन में आते हुए लगभग हर चौराहे व संवेदनशील इलाकों में कमान संभाल ली। पुलिस दल के इशारे पर दुकानें भी बंद होनी शुरू हो गई। रक्षाबंधन के चलते मार्कैट में आज जबर्दस्त भीड़ थी। सूचना के बाद लोग आशंकित हो गए व धीरे-धीरे अपने घरों को प्रस्थान करना शुरू कर दिया। इस बीच कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं जिन पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। एमबी अस्पताल के दोनों ही मुख्य दरवाजों पर लोगों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है ताकि भीड जमा नहीं हो सके, मरीजों को जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। बताया गया कि इससे पहले दोपहर करीब 2.15 बजे कलेक्टर की स्वीकृति के बाद बहनें अस्पताल पहुंची और घायल छात्र को उसकी बहन सुहानी और चचेरी बहनों ने रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधे व भाई को राखी बांधकर उसके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस बीच शहर के अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेटक सर्कल, मालदास स्ट्रीट भूपालवाड़ी, अंजुमन चौक आदि में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।आपको बता दें कि गौरतलब है कि शुक्रवार को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना सामने आने के बाद शहर में जमकर बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ ने आगजनी-तोड़फोड़ की। पुलिस ने चाकू मारने वाले नाबालिग स्टूडेंट और उसके पिता को पकड़ लिया। वहीं घायल नाबालिग एमबी हॉस्पिटल में भर्ती है। स्टूडेंट वेंटिलेटर पर था। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह जी मेवाड़ व राजसमंद सांसद महिमा कुंवर आज महाराणा भोपाल चिकित्सालय में देवराज से व उनके माता पिता से मिले साथ में उप महापौर महेंद्र सिंह शेखावत,कमलेंद्र सिंह पंवार,प्रेम ओबरावल आदि थे परिजनों ने किया शव लेने से इनकार 1 करोड़ रूपए, सरकारी नौकरी और परिवार को संरक्षण मांगा, परिजनों ने किया शव लेने से इनकार, मां चीखी-चीख कर कह रही- हत्यारे को फांसी दो, अस्पताल बना छावनी, दोनों दलों के सभी बड़े नेता मौके पर कर रहे समझाइश, अस्पताल के बाहर भी जमा होने लगी भीड़ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रक्षाबंधन पर आज नहीं होगा भद्रा का असर, पूरे दिन बांध सकते हैं राखी 51 लाख के मुआवजे, संविदा नौकरी पर बनी सहमति, इंटरनेट कल भी बंद रहेगा, निजी स्कूलों ने किया अवकाश