24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय का कुश्ती दल अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने भटिण्डा (पंजाब) के लिए रवाना हुआ। कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने कुश्ती दल के छात्रों को पुष्पगुच्छ देकर विदा किया और कहा कि खेल में वही अग्रणी है जो हार जीत की परवाह किये बिना अपने पूरे दमखम से भाग लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का द्योतक है, खेल हमें जीवन जीने की कला सिखता है। इससे पूर्व अध्यक्ष, क्रीड़ा मण्डल डॉं. मनोज कुमार महला ने कुलपति का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर और उपरणा ओढ़ाकर किया। उन्होंने बताया कि दिनांक 4-8 जनवरी 2025 तक अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती (फ्री स्टाइल) प्रतियोगिता गुरूकाशी विश्वविद्यालय, भटिण्डा (पंजाब) द्वारा आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्ग में विश्वविद्यालय के निम्न खिलाड़ी भाग लेंगे। रसिक अरोड़ा, लोकेन्द्र सिंह , अविनाश गुर्जर, विष्णु गुर्जर, चरित्रपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, सागर औदिच्य
टीम अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना

Advertisements
