24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। टीआरआई ने करोड़ों रूपए की जमीन सडक़ चौड़ी करने के लिए दी है, जिससे दुर्गा नर्सरी चौराहे पर लगने वाले यातायात जाम से निजात मिलेगी। टीआरआई से जमीन लेने के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन लम्बे समय से प्रयासरत थे और आखिरकार सरकार ने अपनी सहमति दे दी। सोमवार को प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भूमि पूजन कर सडक़ निर्माण का काम शुरू करवाया।शहर का प्रमुख दुर्गानर्सरी चौराहे पर रोज शाम को जाम की स्थिति बनी रहती है। शास्त्री सर्कल से विश्वविद्यालय मार्ग की ओर जाने वाले शहरवासियों को प्रतिदिन चौराहे पर लगने वाले जाम में फंसना पड़ता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन काफी प्रयासरत थे। शहर विधायक जैन प्रयास कर रहे थे कि टीआरआई अपनी जमीन में से 10 फीट जमीन सडक़ चौड़ा करने के लिए निशुल्क दे दे ताकी सडक़ चौड़ी हो जाए और यहां पर जाम ना लगे पर टीआरआई करोड़ों रूपए मूल्य की जमीन निशुल्क नहीं दे रही थी और नगर निगम के पास इतना बजट नहीं था कि वह टीआरआई को करोड़ों रूपए देकर जमीन खरीदकर सडक़ को चौड़ा करें। शहर विधायक ताराचंद जैन ने जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी से सडक़ चौड़ी करने के लिए टीआरआई से जमीन को निशुल्क दिलाने का आग्रह किया और मौके की वस्तुस्थिति को बताया। इस पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अधिकारियों से बात की और शहर विधायक जैन के आग्रह को स्वीकार कर करोड़ों की जमीन देने पर सहमति दी। टीआरआई ने 10 फीट चौड़ी और करीब 400 फीट लम्बी जमीन देना तय किया गया। यहां पर सडक़ निर्माण के काम का सोमवार को जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भूमि पूजन किया। इस दौरान आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि टीआरआई ने जनहित में जमीन दी है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में सब काम होंगे और कहा कि आप हमे काम बताओं हम जनहित के सारे काम करेंगे। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जमीन के लिए बाबूलाल खराड़ी से बात की तो उन्होंने पहली बार में ही स्वीकृति दे दी। खराड़ी से उनका 40 साल पुराना सम्पर्क है और उनका सलूम्बर का कार्यक्रम था पर एक बार आग्रह करने पर वे भूमि पूजन के लिए आए।शहर विधायक ने कहा कि आयड़ नदी में लगाए गए 75 करोड़ रूपए डूबे नहीं है। साथ ही कहा कि दीपावली से पहले शहर में एलिवेटेड़ रोड़ का भी भूमि पूजन करवाया जाएगा। शक्ति नगर बोटलनेक भी खुल गया है और शीघ्र उसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही हाथीपोल और मुखर्जी चौक मंडी को भी शिफ्ट करने का काम उप महापौर पारस सिंघवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। यहां पर सडक़ चौड़ी होने से यहां पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इस मौके पर महापौर जीएस टांक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार में ही शहर विकास के काम हो सकते है। इस मौके पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी जनहित के काम होंगे वह हमारी सरकार करवाएगी। इस मौके पर उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि 62 लाख रूपए की लागत से इस सडक़ को चौड़ा किया जाएगा। इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष हंसा माली, प्रेमसिंह शक्तावत, करण सिंह, मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, विजय अहूजा, जीतेन्द्र मारू, देवी लाल सालवी, राजेश वैष्णव, नानालाल वया, दीपक बोल्या, नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी, अतिक्रमण निरोधी समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चन्द्रकला बोल्या, महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष रेखा ऊंटवाल, वित्त समिति अध्यक्ष रुचिका चौधरी, कच्ची बस्ती समिति अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, पार्षद भरत जोशी, लोकेश कोठारी, शिल्पा पामेचा, राकेश जैन, विद्या भावसार, चन्द्र प्रकाश सुहालका सहित कई लोग उपस्थित थे।नगर निगम बनाएगा बाउंड्री वॉलनगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी ने बताया कि टीआरआई ने जमीन उपलब्ध करवाने के पश्चात विशेष रूप से बाउंड्री वॉल निर्मित करवाने के निर्देश दिए हैं। टीआरआई ने 3.5 मीटर ऊँचाई की बाउन्ड्री वॉल के ऊपर रैलिंग 2.5 फीट ऊँचाई का निर्माण करवाने के साथ ही निर्मित की जाने वाली सम्पूर्ण बाउन्ड्री वॉल पर बाहर की ओर भूमि से 2 मीटर उँचाई पर मेसनरी स्ट्रक्चर के ऊपर तथा संस्थान परिसर में चिन्हित सदृश्य स्थानों पर जनजाति कलाकृति, भत्ती चित्र, मोलेला आर्ट की पेटिंग करवाने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नहीं होगा समय में बदलाव :ःः 15 अक्टूबर तक 7ः30 से 1ः00 बजे तक ही लगेंगा एक पारी स्कूल लेपर्ड की आहट की हर सूचना पर पसरा रोमांचइको ट्यूरिज्म ट्यूर में जवाई पहुंचा दल, लबालब भरे रणकपुर और जवाई बांध को भी निहारा