Site icon 24 News Update

टनल में था पानी का बहाव, बैल को बचाने गए युवक की मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शहर से सटे अलसीगढ़ बांध की टनल में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टनल में एक बैल के गिरने के बाद उसे बचाने के लिए उतरे दो भाइयों में से एक गहरे पानी में चला गया व उसकी दलदल में फंसने से मौत हो गई। रात साढ़े 12 बजे नाई के समीप आड़ गांव रमेश मीणा (42) का शव निकाला गया। इससे पहले रमेश के टनल में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद रात 7 बजे नाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। टीम रात 9 बजे पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। रमेश नहीं मिला, लेकिन बैल को बाहर निकाल लिया गया। एक घंटे के लिए बचाव कार्य रोक दिया व क्योंकि रात बहुत हो चुकी थी। लेकिन रात 12 बजे टीम फिर से कोशिश करने गई। करीब 400 मीटर आगे 10 फीट पानी के बीच रमेश का शव बरामद हो गयां ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, थानाधिकारी नरपत सिंह व सैकड़ों ग्रामीण इस दौरान मौके पर रहे। अलसीगढ़ बांध वाली यह टनल 2.5 किमी लंबी है इससे सीसारमा नदी में पानी आ रहा है। बताया गया कि बैल की तलाश में रमेश अपने भाई राजू के साथ शाम 4 बजे टनल के पास गया तो देखा कि बैल अंदर गिरा हुआ है। वहां पर करीब 5 फीट पानी का बहाव था। दोनों बैल को निकालने उतरे तो रमेश आगे बढ़ता गया। दोनों भाई 300 मीटर तक अंदर चले गए। वहां पर पानी गहरा होने से राजू ने घर लौटने की आवाज दी मग रवह नहीं माना। इसके बाद वह अचानक ओझल हो गया। राजू गांव वालों को साथ लेकर टनल पर पहुंचा, लेकिन भाई नहीं मिला। सिविल डिफेंस टीम ने बताया कि सूचना पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर से तत्काल डीक्यूआरटी व एसडीआरएफ की टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया। टीम मौके पर पहुंची , रात 11 बजे पहले तो बैल को जिंदा बाहर निकाला उसके बाद डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर रात 12ः30 बजे डूबे व्यक्ति का शव भी बाहर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान रमेश मीणा पिता मंगल मीणा उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। टीम मे वाहन चालक कैलाश मेनारिया गोताखोर विपुल चौधरी विजय नकवाल भवानी शंकर वाल्मीकि सचिन कंडारा विष्णु राठौर मयंक कुमावत प्रकाश राठौड़  मौजूद रहे

Exit mobile version