उदयपुर। डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह रत्नू के नेतृत्व में की उदयपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान चलाया और साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। डीएसटी टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती एक्सिस बैंक में है, मुख्य आरोपी आयुष गेमिंग साइट्स से लोगों को ठग रहा था। यह ठग आयुष पूजा का बॉयफ्रेंड है। अमल का काटा निवासी आयुष पुत्र गिरीराज, सिरोही, हाल हिरणमगरी सेक्टर 5 निवासी पूजा पुत्री प्रभूराम और जालोर हाल गायरियावास निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र करताराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उनसे 300 से अधिक सिमकार्ड, लेपटॉप, मोबाईल, 150 से अधिक मोहरें, चैकबुक, एटीएम कार्ड व फर्जी खाता धारकों की पासबुक आदि जब्त किए जिनका उपयोग वह साइबर फ्रॉड में कर रहे थे। पूजा उदयपुर में एक्सिस बैंक में है व आयुष भी पहले एक्सिस बैंक में ही नौकरी करता था। उसने डेढ़ महीने पहले बैंक से जॉब छोड़ी थी। तीसरा अपराधी राजेन्द्र बीटेक किया हुआ है व प्राइवेट इंजीनियर का जॉब करता है। बताया गया कि शातिर आयुष गेमिंग साईट पर लोगों के आईडी बनाता था। पूजा लोगों को एक्सिस बैंक में खाते खुलवाने को प्रेरित करती व लालच देती। आयुष पूजा से गोपनीय खाता डीटेल ले लेता। यही नहीं उसके बायोमेट्रिक डीटेल भी चुरा लेता। पूजा आयुष को वाट्सअप पर सूचनाएं उपलब्ध करवाती थी। राजेन्द्र कुमार लोगों के बैंक खाता खोलकर खाते से संबंधित चेकबुक, एटीएम सहित पूरा किट आयुष को किराये पर देता था ताकि वो फ्रॉड कर सके। इसके बाद गेमिंग प्लेटफार्म पर सट्टे का दांव लगाया जाता था। उसके पैसे लोगों के बैंक खातों में डलवाकर खुद निकाल लेते थे। अलग-अलग सिम कार्ड से साइबर फ्रॉड कर रहे थे। फर्जी मोहरा का इस्तेमाल लेनदेन व फर्जी तरीक से खाते खोलने में कर रहे थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मन को शुद्ध करने का भागवत सर्वश्रेष्ठ माध्यम- आचार्य ब्रजेश महाराज औसत आयु बढ़कर 62 हो गई मगर 30 की उम्र में ही पड़ने लगे दिल के दौरे….