24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। डूंगरपुर के कुआ थाना क्षेत्र के कुआ गांव में शनिवार रात चोरों ने ज्वेलरी और कपड़े की दुकान में धमाल मचा दी। दोनों दुकानों से करीब 14 लाख के सोने-चांदी के गहने और 1 लाख 80 हजार रुपए चोरी कर ले गए। थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। कुआ गांव निवासी सर्राफा व्यापारी रोहित शाह ने बताया कि उनका ज्वेलरी और कपड़े का बिजनेस है। शनिवार रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि शटर खुला है। जयंतीलाल शाह की दुकान के भी ताले टूटे हुए हैं। सभी दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो देखार कि जहां दुकान के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। रोहित शाह की दुकान से 10 लाख के सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपए चुरा तो जयंतीलाल शाह की दुकान से चार लाख के गहने और 80 हजार रुपए चोर हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 500 मीटर दूर ये चोरी की वारदात हो गई। पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। सुबह व्यापारियों ने चोरी की वारदात के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को गांव का बाजार बंद करवा दिया। गांव के लोगों ने 70 किमी दूर डूंगरपुर शहर पहुंचे। लोग एसपी के बंगले पर पहुंचे मगर घंटेभर इंतजार के बाद भी एसपी के बाहर नहीं आने से लोगों ने आक्रोश जताया। इसके बाद लोग एसपी ऑफिस पहुंचे।
ज्वेलरी व कपड़े की दुकान से 14 लाख के गहने और 1 लाख 80 हजार कैश चोरी

Advertisements
