Site icon 24 News Update

जैन साधु संतो के विहार सेवा क्षेत्र में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुंबई से लोटे विहार सेवको का हुआ भव्य स्वागत

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। मुंबई नगर के सांताक्रुज में आयोजित 12 वें अखिल भारतीय विहार सम्मेलन में भारत के 11 राज्यो से आए 280 ग्रुपों और राजस्थान के 53 ग्रुपों में से निम्बाहेड़ा विहार सेवा ग्रुप ने राजस्थान स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। निम्बाहेड़ा पहुंचे सभी 11 विहार सेवको का निम्बाहेड़ा विहार सेवा ग्रुप और सकल जैन समाज के विजयसिंह सिंघवी, सागरमल विरानी, अभयकुमार बोडाना, मनोज चपलोत, भेरूसिंह बोडाना, आनंद सालेचा, राकेश बोडाना, अर्जुन सिंघवी ने फूल मालाओं से सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
विहार सेवा ग्रुप निम्बाहेड़ा के अतुल बोडाना के अनुसार विहार सेवा में हो रही साधु संतो की सड़क दुर्घटनाओं को जीरो करने और उनकी सेवा, सुरक्षा, वेयावच्छ के विषय पर मुंबई शहर में आचार्य श्रीमद विजय महाबोधि सूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा में हुए विहार समेल्लन में निम्बाहेड़ा विहार सेवा ग्रुप से 11 सदस्यों ने भाग लिया।
इस विहार सम्मेलन में भाग लेने के लिए विहार समिति के तखत सिंह सिंघवी, मुकेश कुमार नागोरी, दिलीप कुमार नागोरी, दिलीप पारख़, संजय सिंघवी, अजीत डांगी, अतुल बोडाना, यशवंत चपलोत, सुमित बोडाना, प्रीतेश धींग, वेंकी बोडाना शामिल हुए।

Exit mobile version