कविता परखा 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा । जैन दिवाकर चौथमल म.सा की 147वी जन्म जयंती त्रि दिवसीय कार्यक्रमों के साथ दिवाकर भवन आदर्श कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मारू ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे जैन मंदिर के समीपस्थ विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जैन समाज के लोग श्वेत वस्त्र तथा महिलाएं केसरिया साड़ी पहनी दिवाकर के उदघोष के नारे जग में चमके जैन दिवाकर लगा रही थी। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आदर्श कॉलोनी स्थित दिवाकर भवन पहुंचा। धर्म सभा में परिवर्तित हो गया। धर्म सभा को जैन सिद्धांता चार्य महासती प्रतिभा एवं सातीयों ने दिवाकर चौथमल म.सा. का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म आराधना करना ही जन्म जयंती मनाने की प्रासंगिगता है। मुनि ने पूरे देश में भ्रमण कर आगम एवं महावीर की वाणी को जन जन तक पहुंचाया। उन्होंने झोपडी से महल तक पहुंचकर अपनी जादूई वाणी से प्रत्येक के जीवन में परिवर्तन लाकर सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। परिणाम स्वरूप प्रत्येक जाती धर्म के लोगों ने बुरी प्रवृतियों का त्याग किया। उनके जनों ने मांस सेवन करने के प्रण लिए। धर्म सभा में उवास्मित सकल जैन संघ के सभी संघों का स्वागत अभिनंदन संघ अध्यक्ष मारू ने किया। संघ के पूर्व संरक्षक अध्यक्ष डॉ. जेएम जैन ने कहा कि दिवाकर महान संत थे जैनाचार्य नहीं होने के बावजूद पूरे देश में जैन धर्म एवं महावीर की वाणी को जन जन तक पहुंचाया। श्रवण संघ की एकता एवं संघ निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया। उनके जीवन का संयुओ कितना अच्छा है। की रविवार के दिन ही जन्म नीमच 18 वर्ष की आयु में ग्राम बोलिया में रविवार की दिशा एवं स्वर्गारोहण भी 72 वर्ष की आयु में कोटा में रविवार को हुआ। उनकी जयंती मनाने की सार्थकता इसी में है कि हमें धर्म आराधना करने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने दिवाकर के योगदान एवं आमजन के जीवन में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका का उल्लेख किया। सभा में संघ के पूर्व मंत्री आनंद सालेचा ने दिवाकर संत द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवेचन किया। समारोह में डूंगला जैन दिवाकर नगर के श्रावक श्राविकाओं ने पहुंचकर धर्म सभा में प्रतिभा आदि ठाणा 3 के आगामी वर्ष वास की विनती पत्र प्रस्तुत किया। धर्म सभा में प्रतिभाश्री आदि सातीयों के आगामी वर्षावास डूंगला में करने की घोषणा की। महिला मंडल द्वारा मंगलाचारण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिवाकर मुनि के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह में ज्योतिषाचार्य उपाध्याय कस्तूरचंद म.सा की दीक्षा जयंती एवं गुरुवार को लोकाशाह की जयंती मनाई गई। समारोह के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया। जयंती महोत्सव एवं स्नेहभोज का आयोजन वरिष्ठ श्रावक हस्तीमल, कमलेश कुमार एवं परिवार की ओर से किया गया। समारोह का संचालन श्रावक संघ के मंत्री गिरीश श्रीमाल ने किया। समारोह स्थानीय संघों के अलावा डूंगला, बड़ी सादड़ी, नीमच, मंदसौर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के समाजजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निंबाहेड़ा की सामाजिक संस्था बन्धन विवाह समिति द्वारा सर्व धर्म सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित विवाह सम्मेलन में 30 जोड़े बंधे वैवाहिक बन्धन में जन्मों जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का लिया संकल्प वंडर यूफोरिया क्लब द्वारा पीरखेड़ा एवं माल्याखेडी में ऊनी वस्त्र वितरण