कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। जे. के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा प्लान्ट के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निम्बाहेड़ा में स्वर्ण जयन्ती महोत्सव मनाया जा रहा है । इस अवसर पर 06 दिसम्बर से परिसर में चल रहा है अति लक्ष्मीनारायण यज्ञ जिसमें आचार्य त्रिलोकीनाथ जेटली जी के सानिध्य में 51 पण्डितों द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ यज्ञ किया जा रहा है । प्रतिदिन की भाँति सिंघानिया परिवार के सभी सदस्यों ने यज्ञ स्थल पर मण्डप पूजा की और श्री राधाकृष्ण मन्दिर में 56 भोग झांकी के दर्शन किये।
इस अवसर पर निम्बाहेड़ा के कई सामाजिक संगठनों द्वारा सांवलिया सेठ का चित्र भेंट कर डॉ. राघवपत सिंघानिया और माधवकृष्ण सिंघानिया का निम्बाहेड़ा की आर्थिक उन्नति में योगदान के लिये आभार जताया गया । सांयकाल भजन संध्या एवं दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम हुआ, जिसके दौरान चितौड़ के जिला कलेक्टर आलोक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये।कल दिनांक 12 दिसम्बर को लगभग 11.30 बजे पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे जी हेलीकॉप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पंहुचेगी और यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होगी ।

