Advertisements
निम्बाहेडा।*गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा को महिला पशुपालकों का प्रशिक्षण पशुधन विकास हेतु हराचारा एवं बीज वितरण तथा गौशाला में गोवंश के उपचार हेतु एवं सामाजिक सरोकार के साथ साथ क्लोरीन गैस त्रासदी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनहानि से राहत प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला स्तर पर प्रदेश के सहकारीता मंत्री गौतम दक, जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जे.के. सीमेंट की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक आईआर भुवनेश सिंह, उप प्रबंधक राहुल सिंह एवं पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम ने यह सम्मान प्राप्त किया।*

