कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा 18 अगस्त। नगर के चंदन चौक स्थित रॉयल फिटनेस क्लब में शनिवार को वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्तौड़गढ़ जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव ओम प्रकाश तेली ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर महिला एवं पुरुष जिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसआई सुरज कुमार ने फीता काट कर किया एवं सभी खिलाडियों को पुरस्कर वितरित किये। पुरुष जूनियर मे 73 किलो भार वर्ग मे अर्जुन धुलिया ने कुल 135 किलोग्राम वेट उठाकर गोल्ड जीता, 73 केजी भार वर्ग मे फहीम खान ने 217 केजी वेट उठाकर गोल्ड जीता, दिनेश चंद माली ने 185 केजी वेट उठाकर सिल्वर जीता, 81 केजी भार वर्ग में मुबारिक हुसैन ने 202 केजी वेट उठाकर गोल्ड जीता, 89 केजी भार वर्ग में प्रजवल राव ने 213 केजी वेट उठाकर गोल्ड जीता, 96 केजी भार वर्ग में कमलेश माली ने 170 केजी वेट उठाकर गोल्ड जीता वही महिला भार वर्ग में 49 केजी मै साधना खोइवाल ने कुल 110 केजी वेट उठाकर गोल्ड जीता ये सभी खिलाडी 21 अगस्त से 25 अगस्त को होने वाली राजस्थान राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता जो की इस बार निम्बाहेड़ा में आयोजित की जा रही हैं जिसमे सभी खिलाडी भाग लेंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुभाष चौधरी, काशी नाथ योगी, जीतू माली, विशाल सोनवा, कमल माली आदि उपस्थित रहे।

