24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा .जिला शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद जोशी ने बताया कि चार विधाओं में शाहपुरा ब्लॉक के चार प्रतिभागियों ने भाग लिया और चारों ही विजेता रहे । शाहपुरा में चल रही वाक् पीठ में चारों प्रतिभागियों का अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत, एसीबीईओ भंवरलाल बलाई, डॉक्टर परमानंद शर्मा, विजय सिंह नरूका, धारा सिंह मीणा, ईश्वरलाल मीणा, रीता धोबी ने सभी प्रतिभागियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया । शाहपुरा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बच्छखेड़ा की रशीदा बानू ने लोकगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रहड़ के कैलाश कोली ने शास्त्रीय वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूॅहला की सलोनी नाबेड़ा ने अधिगम शिक्षण सामग्री निर्माण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने शिक्षक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.