Site icon 24 News Update

जिला सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी चयन ट्रायल प्रतियोगिता का स्थान बदला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला कबड्डी संघ उदयपुर की ओर से 5 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से राजस्थान एग्रीकल्चर कॉलेज (आर. सी. ऐ.) मैदान , फतह स्कूल के सामने , पर , उदयपुर जिला सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडी अपना अपना आधार कार्ड एवं स्कूल जन्म प्रमाण पत्र की फोटो प्रति साथ लेकर आये स बालक एवं बालिका वर्ग में अधिकतम 16 वर्ष आयु एवं 55 किलोग्राम वजन के खिलाडी ही भाग में सकेंगे। खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि आर. सी. ऐ. मैदान पर प्रातः 10.00 बजे तक चयन ट्रायल स्थल पर जिला सचिव को जमा करवा सकते हैं। पूर्व में चयन ट्रायल गाँधी ग्राउंड में रखी गई थी , लेकिन प्रशासनिक कारणों से चयन ट्रायल स्थल बदल का आर. सी. ऐ. मैदान कर दिया गया है । आयोजन सचिव जालम चन्द जैन ने बताया कि उक्त ट्रायल के आधार पर उदयपुर जिला सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम का चयन किया जाएगा स चयनित उदयपुर टीम अगले माह 11 से 14 जनवरी 2025 तक कोटा में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी । चयन ट्रायल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू होंगे। समारोह की अध्यक्षता जिला कबड्डी संघ उदयपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा करेंगे स चयन ट्रायल के दौरान उदयपुर टीम का चयन , जिला संघ के चयन समिति के सदस्य सत्यनारायण गहलोत , कपिल जैन , शोभालाल पुर्बिया व मुंशी मोहम्मद द्वारा किया जायेगा ।

Exit mobile version