24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले में राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा की पालना में विशेष योग्यजनों को संबल प्रदान करने की दृष्टि से दिव्यांगजनों को राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 20 हजार तक के कृत्रिम अंग / उपकरण उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु दिनांक 18.11.2024 को शाहपुरा जिले के समस्त पंचायत समिति सभागार में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा ।
जिला शाहपुरा में ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग / उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु आवेदन प्राप्त किये जाने तथा निदेशालय विशेष योग्यजन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में भी आवेदन करवाकर लाभ दिलवाने हेतु निम्नानुसार शिविरों का आयोजन किया जायेगा । अतः सभी दिव्यांगजन जिनको भी अंग उपकरण की आवश्यकता है अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन-आधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाती हुई 02 फोटो एवं पेंशन पीपीओ की कॉपी लेकर अपने संबंधित ब्लॉक के समस्त पंचायत समिति सभागार में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक पहुँचें
जिला शाहपुरा में 18 नवंबर को ब्लॉक स्तर पर दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग / उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा

Advertisements
