Site icon 24 News Update

जालौर में मिला दुर्लभ विदेशी पक्षी ’तिलोर’, पांव में लगा अबूधाबी का टैग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट स्टेट डेस्क। जालौर जिले में दुर्लभ विदेशी पक्षी ’तिलोर’ मिला है, जिस पर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी का टैग लगा हुआ है। ग्रामीणों ने पक्षी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पक्षी को स्थानीय भाषा में सोहन चिड़िया कहा जाता है। पक्षी पर अबू धाबी का टैग लगा हुआ मिला। अब ग्रामीणों ने पक्षी को पकड़कर पुलिस के हवाले यिका है व उसकी जांच की जा रही है कि कहीं उसमें कोई उपकरण तो नहीं लगा है जिससे जासूसी की जा सकती हो। पुलिस ने वन विभाग भीनमाल को इसे सौंप दिया हैं भीनमाल वन विभाग रेस्क्यू सेंटर क्वॉरेंटाइन में इसे ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जालौर जिले के ग्राम वाड़ा भाडवी पुलिस थाना बागोड़ा में यह दुर्लभ विदेशी पक्षी ’तिलोर ’ (हौबारा बस्टर्ड) मिला हैं दाहिने पैर में अबूधाबी का टेग लगा हुआ है। तिलोर थार के रेगिस्तान में पाया जाने वाला दुर्लभ पक्षी है, जो अब विलुप्ति की कगार पर बताया जा रहा हैं। अंतरराष्ट्रीय हौबारा संरक्षण कोष की ओर से अबूधाबी और मोरक्को में इसकी कैप्टिव ब्रीडिंग हो रही है याने बंद रख कर इसी प्रजाति को बढाया जा रहा है। पक्षियों का शिकार प्रतिबंधित है। लग रहा है कि यह पक्षी कहीं से बचते बचाते हुए भारत आ गया है।

Exit mobile version