Site icon 24 News Update

ज़िला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, आमजन की समस्याओ को प्राथमिकता से निपटाए अधिकारी व कर्मचारी -ज़िला कलेक्टर

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा। जिले में परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार अक्टूबर माह के तृतीय गुरुवार को ज़िला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया | जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए कुल 23 प्रकरणों पर सुनवाई हुई जिला कलेक्टर शेखावत ने मौके पर मौजूद लोगो की समस्याओ एवं सार्वजनिक समस्याओ के प्रार्थना पत्रो पर संबंधित अधिकारी व कार्मिको को निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा की समस्याओ के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा की आमजन की समस्याओ को प्राथमिकता से निपटाने का कार्य किया जाये। अधिकारी व कर्मचारी किसी भी कार्य में खानापूर्ति ना करे।जनसुनवाई के दौरान माननीय मुख्य सचिव सुदांशु पंत भी वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलो में चल रही जनसुनवाई से जुड़े तथा सभी जिलो का कुशल सुशासन सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन किया |
ज़िला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
इसके पश्चात जिला जनअभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमे 27 प्रकरणों पर सुनवाई की गई |
जिसमें से 14 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष प्रकरणों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को आदेशीत किया गया बैठक में लम्बित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर शेखावत ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाये। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते लम्बित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत दी जाये।
इस अवसर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनील पुनिया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य सहित समस्त विभाग के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

Exit mobile version