आमजन की समस्याओं का करें त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण – ज़िला कलेक्टर 24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों की प्रगति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में ज़िला कलेक्टर शेखावत ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने, परिवादों के त्वरित निस्तारण, उनकी मॉनिटरिंग करने तथा फीडबैक लेने के निर्देश दिए।ज़िले में आयोजित होने वाले प्रत्येक समारोह तथा विशेष आयोजनों को उचित सिक्योरिटी एवं कैमरा सर्विलेंस के साथ करवाना अनिवार्यबैठक में ज़िला कलेक्टर शेखावत ने ज़िले में उचित क़ानून व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज़िले में आगामी समय में होने वाले प्रत्येक समारोह तथा विशेष आयोजनों को अनिवार्य रूप से कैमरा सर्विलेंस तथा सिक्योरिटी के अंतर्गत करवाने का निर्णय लिया | ज़िला कलेक्टर शेखावत ने यह निर्णय ज़िले में व्यवस्थित लॉ एंड ऑर्डर सुनिश्चित करने की दिशा में लेते हुए बताया कि ज़िले के समस्त एसडीएम द्वारा किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजन समिति को दी जा रही स्वीकृति में मापदंडों के क्रम में कैमरा सर्विलेंस एवं उचित सिक्योरिटी को भी अनिवार्य रूप से लागू करवाया जाएगा साथ ही किसी भी जुलूस को ड्रोन कैमरा की निगरानी में तथा लंबे समय तक चलने वाले आयोजनों में 24×7 चौकीदार आयोजन समिति द्वारा अनिवार्य रूप से तैनात करवाया जाना सुनिश्चित करवाया जाएगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात कैमरा फुटेज सहित रिपोर्टआयोजन समिति द्वारा संबंधित एसडीएम को सौपा जाना भी अब अनिवार्य होगा यह निर्णय ज़िले में हर त्योहार तथा उत्सव को हर्षोल्लास से मनाने तथा किसी भी दुर्घटना ना घटित होने देने के प्रयास में लिया गया हैबैठक में ज़िला कलेक्टर शेखावत ने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का पूर्ण संतुष्टि के साथ त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निदान करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकार अमित शर्मा , सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, लक्ष्य के अनुरूप समय सीमा में करें लंबित प्रकरणों का निराकरण_ज़िला कलेक्टर नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने खमनोर में जनसुनवाई कर सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में उमड़े स्थानीयजन, विधायक ने हाथों-हाथ दिए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश