Site icon 24 News Update

जवारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाबपूरे रास्ते पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागतनौ दिवसीय शारदीय नवरात्रा का हुआ समापन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में शुक्रवार को शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ जवारा विसर्जन किया गया। बड़ी संख्यॉ में भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि शोभायात्रा के आगे बेंड अपनी मधूर स्वरों के साथ माता के भजनों को गाते चल रहे थे उसके पिछे घोडा बग्गी में छोटी छोटी कन्याए माताजी, गणेश, शिव की वेशभूषा में सभी को आशीर्वाद दे रही थी। उसके पिछे महिलाएं अपने सीर पर जवारा लेकर चल रही थी। शोभायात्रा के आगे कालका मित्र मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते सफाई करते हुए चलते हुए आमजन को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से होती हुई आदर्श नगर, भास्कर कॉलोनी, बेकनी पुलिया होते हुए गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड पर पहंुची जहा विधि विधान के साथ जवारा विर्सजन किया गया।
इन्होने किया स्वागत:- प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि शोभायात्रा का रॉयल इस्टीट्यूट के डॉ. गिरधारी कुमावत, डॉ. बंशीवाल क्लिनिक, नवदीव नवयुवक मंडल भरत वैष्णव, द सक्सेस पोईंट के दिलिप यादव , एवन स्कुल, बजरंग सेना मेवाड़ के जितेन्द्र जैन, शर्मा ट्रावेल्स विजय शर्मा , गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, कल्याण सिंह राव, रावत समाज सुरेश रावत, रामजी वैष्णव, क्षत्रिय कुमावत समाज, साहू समाज, श्री राम बजरंग सेना, बजरंग सेना मेवाड़, भाजपा राणा प्रताप मंडल , कालकामाता मित्र मंडल, अजय सिंह पहल, मंडल, लखारा समाज, सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से पूरे रास्ते फूलों से स्वागत कर भक्तों के लिए प्रसाद, पानी, मिल्करोज, आईसक्रीम, कोल्ड ड्रीेंक व फलों वितरण किया गया।

Exit mobile version