Site icon 24 News Update

जय अम्बे सेवा समिति, प्रतापनगर की नई कार्यकारिणी गठित

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जय अम्बे माता का प्रतापनगर स्थित विख्यात मन्दिर जनआस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर का संचालन एवं जनसेवा के उद्देश्य से कार्य करने वाली जय अम्बे सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन 16 जून रविवार को हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रणजीत सिंह दिगपाल को चेयरमैन बनाया गया। कमिटी के अंतर्गत एक सीनियर सिटीजन कमेटी का भी गठन किया जाएगा , जिनमे वरिष्ठ जन को जोड़ा जाएगा। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रति माह 250 रुपये शुल्क मन्दिर विकास कार्यों हेतु जमा करवाया जाना भी तय किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्य रमेश चंद्र बंसल प्रकाश मोटवानी, अशोक खुबचब्दानी, पार्षद संजय भगतानी, गुरदीप सिंह दिगपाल, गिरीश खत्री, पंडित चंपालाल नागदा, विकास शर्मा, पीयूष औदिच्य, सत्येंद्र चौधरी, शिवराज सिंह सारंगदेवोत, अरविंद सिंह चुंडावत एवं करीब 50 माता के भक्तजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version