24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जय अम्बे माता का प्रतापनगर स्थित विख्यात मन्दिर जनआस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर का संचालन एवं जनसेवा के उद्देश्य से कार्य करने वाली जय अम्बे सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन 16 जून रविवार को हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रणजीत सिंह दिगपाल को चेयरमैन बनाया गया। कमिटी के अंतर्गत एक सीनियर सिटीजन कमेटी का भी गठन किया जाएगा , जिनमे वरिष्ठ जन को जोड़ा जाएगा। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रति माह 250 रुपये शुल्क मन्दिर विकास कार्यों हेतु जमा करवाया जाना भी तय किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्य रमेश चंद्र बंसल प्रकाश मोटवानी, अशोक खुबचब्दानी, पार्षद संजय भगतानी, गुरदीप सिंह दिगपाल, गिरीश खत्री, पंडित चंपालाल नागदा, विकास शर्मा, पीयूष औदिच्य, सत्येंद्र चौधरी, शिवराज सिंह सारंगदेवोत, अरविंद सिंह चुंडावत एवं करीब 50 माता के भक्तजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 5 हजार तुलसी के पौधों का वितरण *इधर नामांकन, उधर जली चुनाव आयोग की ट्यूबलाइट…….वार्ड-17 के उप चुनाव स्थगित, बड़ा राजनीतिक सवाल-अगले निकाय चुनाव में राजनीतिक दल वार्ड-17 से दोनों पर्चा भर चुके दावेदारों को टिकट से कैसे करेंगे इनकार?????*