जयपुर . जयपुर के हवाई यात्रियों के लिए एक राहत की खबर है, क्योंकि पर्यटकों की संख्या में कमी होने और हवाई यात्रियों (फ्रिक्वेंट फ्लायर) की संख्या में कमी आने से कई एयरलाइंस कंपनियों ने किराये की दरों में कटौती की है। ऐसे में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह अच्छा मौका है। दरअसल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग की वजह से लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।
ऐसे में लोगों को अधिक किराया देकर हवाई यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ता है। अब ऐसा नहीं है, क्योंकि थोड़ा बजट बढ़ाने पर हवाई यात्रा अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन दिनों हवाई यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या कम है, क्योंकि प्रदेश में पर्यटन सीजन मार्च तक रहता है। इसके साथ ही कुछ शहरों के लिए व्यापार या पढ़ाई के सिलसिले में यात्रा करने वाले भी कम हुए हैं। इस कारण एयरलाइंस ने कई शहरों के लिए हवाई किराये की दरों में कटौती की है।
जयपुर से मुंबई का किराया 4245 रुपए
जयपुर से मुंबई का हवाई किराया अपेक्षाकृत रूप से कम हुआ।
जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना 11 फ्लाइट संचालित होती हैं।
हालांकि ऑन दी स्पॉट बुकिंग में किराया बढ़ जाता है।
इसी तरह पुणे के लिए किराया 4489 रुपए है।
पुणे के लिए जयपुर से रोजाना 3 फ्लाइट संचालित होती हैं।
जयपुर से अहमदाबाद रोजाना 4 फ्लाइट और किराया 4022 रुपए।
जयपुर से दिल्ली के लिए रोजाना 6 फ्लाइट और किराया 2321 रुपए।
जयपुर से उदयपुर के लिए रोजाना 2 फ्लाइट और 3768 रुपए किराया।
जयपुर से जोधपुर के लिए 1 फ्लाइट, किराया 3435 रुपए।
जयपुर से हैदराबाद के लिए रोजाना 5 फ्लाइट और किराया 5119 रुपए।

अप्रैल-मई में कम रहेगा यात्रियों का आवागमन
मार्च में पर्यटन सीजन खत्म होने से यात्रीभार गिरा है। फरवरी में जहां रोजाना अराइवल और डिपार्चर में करीब 16900 यात्री थे, वह मार्च में 16500 रहा। लेकिन अब रोजाना औसतन 14500-14750 तक यात्रीभार है। फरवरी में जयपुर से कुल 4.75 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ था। हालांकि, अभी मार्च के यात्रीभार के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता भी इसकी एक प्रमुख वजह है। जयपुर से मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे आदि शहरों के लिए हवाई किराये की दरों में कमी आई है। वहीं, बड़ी बात ये है कि दिल्ली के लिए भी हवाई किराये में कमी आई है। जानकारों की मानें तो किराये में कमी की बड़ी वजह जयपुर से इन शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी अच्छी है। अधिकांश शहरों के लिए औसतन 3-4 फ्लाइट उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से एयरलाइंस में आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि मई तक किराये में वृद्धि संभव नहीं है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading