24 न्यूज अपडेट.जयपुर। जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने सुबह इलाके के केश्यावाला में फैक्ट्री में दबिश देकर लाखों रुपए का नकली घी बरामद किया है। पुलिस को सरस और कृष्णा ब्रांड के घी के पैक डब्बे जब्त किए। पुलिस की कार्रवाई क सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने सेंपल लिए और माल को जब्त कर जांच के लिए अब एफएसएल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार इलाके में नकली घी का गोदाम होने की जानकारी पर सुबह पुलिस टीम ने छापा मारा। फैक्ट्री में करीब 1हजार किलो से अधिक नकली घी मिला जिसको त्योहारों पर खपाने की तैयारी थी। मौके पर काम कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया गया। फैक्ट्री मालिक का पता लगाया जा रहा है। फैक्ट्री में सरस और कृष्णा घी के नकली रेपर, पीपे,स्टीकर और घी मिला। जब छापा पड़ा तब डिब्बों में घी भरने का काम चल रहा था। इधर, लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री यहां पर लबें समय से चल रही है। कई बार फैक्ट्री को लेकर खाद्य विभाग को सूचना दी मगर मिलीभगत होने से खाद्य विभाग की टीम यहां कार्रवाई करने नहीं आई। करीब डेढ़ साल से फैक्ट्री में नकली घी बन रहा है। नकली घी डिब्बों में पैक कर जयपुर सिटी में ही अलग-अलग इलाकों में कम दामों पर यह घी बेचा जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई तो खाद्य विभाग को भी आना पड़ा। अब यह घी कहां पर सप्लाई हुआ व उपभोक्ताओं तक कहां पर पहुंचा यह जांच का विषय है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसआई भर्ती पेपरलीक : तीन दीवार फांदकर, तीन छुट्टी लेकर आरपीए ट्रेनिंग सेंटर से भागे, बीकानेर की गैंग ने किया था इनके नामों का खुलासा, बड़ा सवाल-पुलिस अकादमी से भाग गए या भगाए गए??? शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण हेतु अब 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अद्यतन