Site icon 24 News Update

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म प्रणाली हुई प्रारम्भ

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस नई डिजिटल प्रणाली का उद्घाटन विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, राजकोट के कुलपति प्रो. प्रतापसिंह चौहान, विद्यापीठ के कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर तथा प्रबंध मंडल (बोम) के सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा, “ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म से विद्यार्थियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी और यह प्रक्रिया पारदर्शी, त्वरित तथा पेपरलेस होगी। विश्वविद्यालय द्वारा इन-हाउस बनाया गया यह सॉफ्टवेयर विद्यापीठ का डिजिटल इंडिया मिशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।”

गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, राजकोट के कुलपति प्रो. प्रतापसिंह चौहान ने इस प्रणाली की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह की तकनीकी पहलें उच्च शिक्षा में सुधार और डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करती हैं।”

कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि “विद्यापीठ छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तकनीकी रूप से सशक्त समाधान अपनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

इस सॉफ्टवेयर को डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी द्वारा बनाया गया है, इसमें विकास डांगी का सहयोग रहा।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, पीजीडीन प्रो. जीएम मेहता, प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. कला मुणेत, डॉ. मनीष श्रीमाली, निजी सचिव केके कुमावत, डॉ. यज्ञ आमेटा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version