Site icon 24 News Update

जनसंपर्क विभाग में 21 पदों पर वेकेंसी, 30 हजार की टेम्परेरी नौकरी, इंटरव्यू के आधार पर चयन से भाई-भतीजावाद का अंदेशा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान सरकार के पास अपनी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पहले से सूचना एवंज न संपर्क विभाग है व उसमें भी कर्मचारियों का लवाजमा है लेकिन अब सरकार नई भर्ती नहीं करके टेम्परेरी लोगों की भर्ती कर सस्ते में अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार करवाना चाहती है। इसका फायदा यह होगा कि लाखों की तनख्वाह वाले कर्मचारी नहीं रखने पड़ेंगे व जब चाहे इन अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर सकते हैं। इस योजना का नाम यंग इंटर्नशिप योजना रखा गया हैं इसी योजना के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 21 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें मीडिया से जुड़े युवाओं को मौका मिलेगा। इनका काम होगा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उन्हें जन जन तक पहुंचाना। इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा याने के भाई भतीजावाद और विचारधारा के आधार पर सिफारिशी भर्तियां होना तय है। युवाओं को सरकार 30 हजार रुपए की पगार देगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अलग-अलग पदों पर आवेदन मांगे है। पदो ंके नाम कॉपी एडिटर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, क्रिएटिव राइटर, न्यूज़ एंकर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। अब 12वीं पास का क्राइटएरिया कहीं कार्यकर्ताओं को खपाने के लिए तो नहीं रखा गया है यह सवाल उठ खड़ा हो रहा है क्योंकि लगभग सभी परीक्षाओं में और खास तौर पर इस तरह के जनसंचार के कामों के लिए तो कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी रखा जाना चाहिए। कहा गया है कि अगर अधिक आवेदन आ गए तोएग्जाम भी हो सकता है। कार्यकाल एक साल का रहेगा। 6 महीने के बाद कैंडिडेट के काम का रिव्यू होगा और इसके बाद इसका कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा।

Exit mobile version