Site icon 24 News Update

चोरी के जेवरात खरीदने वाला अभियुक्त गिरफतार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जितेन्द्र शर्मा पिता श्रवण कुमार शर्मा श्री नाथ कॉलोनी तीतरडी थाना सविना ने रिपोर्ट दी कि 8 मार्च को उसने बाहर से घर आकर देखा तो मकान का मैन गेट का ताला टुटा हुआ था मकान के अन्दर सामाना बिखरा हुआ पड़ा था। पेटी के अन्दर रखे हुए डेढ लाख रूपये व सासू मां के एक तोले के झुमके रूद्राक्ष की माला, कडे दो अंगुठी, दो जोडी पायजेब चांदी सहित घरेलू सामान चोरी हो गया। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 137/2024 धारा 457, 380 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षकयोगेश गोयल ने कार्यवाही कर अभियुक्तों को गिरफतार करने के निर्देश प्रदान किये। निर्देर्शों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व उदयपुर छगन पुरोहित के सुपरविजन में फूलचन्द टेलर थानाधिकारी सवीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया तथा पूर्व में अभियुक्त गोवर्धन सिह व इन्द्र गमेती को गिरफतार कर एलईडी टी वी गैस टंकी व सोने की चूडियां बरामद किये गये थे । प्रकरण में बाबूलाल गमेती पिता केसुलाल गमेती उम्र 25 साल जाति गमेती निवासी गोखर मगरी डाकन कोटडा थाना सवीना जिला उदयपुर को गिरफतार कर अभियुक्त की निशादेही से चॉदी के जेवरात बरामद कर बाद अनुसंधान के अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा मे है उक्त अभियुक्त की पूर्व से भी आपराधीक पृष्ठभुमी का रहा है
कार्यवाही करने वाली टीमः-
01- श्री फूलचन्द टेलर थानाधिकारी पुलिस थाना सवीना 02- श्री राजेन्द्र गुर्जर हैडकानि नं 15 थाना सवीना
03 – श्री खरताराम कानि नं 1378 थाना सवीना
04- श्री मांगीलाल कानि नं 1096 थाना

Exit mobile version