Site icon 24 News Update

चेटीचंड पर गूंजा ‘आयोलाल-झूलोलाल‘, शोभायात्रा में जमकर झूमे युवा, झांकियों ने लुभाया

Advertisements

शाम को 600 वर्गफीट में सजेगी चांद पर बिराजे भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी, कम्युनिटी हॉल के बाहर लगेगा मेला

उदयपुर। वरूण देवता और सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव आज झीलों की नगरी उदयपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह निकली शोभायात्राओं में आराध्य देव के गीतों पर झूमते-गाते सिंधी समाज के लोगों ने समां बांध दिया तो युवाओं की टोलियों की सजाई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। कहीं तिरंगा थामी सिंधु बिग्रेड ने देशभक्ति का जज्बा जगाया तो कहीं पर मतदान जरूर करने का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। शाम को शाम को कम्युनिटी हॉल के बाहर शक्ति युवा संगठन की ओर से मेले की धूम मचेगी और अपना संगठन की ओर से बनने वाली चांद पर बैठे भगवान झूलेलाल की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी।
इससे पहले सुबह श्री झूलेलाल सेवा समिति की ओर से चेटीचण्ड पर शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में बहराणा साहब की पूजा पण्डित कमल देवकिशन पुरोहित, भगत नारायणदासजी, जेतुमल, कशिश, मुकेश चेलानी, मोती, बसंत कस्तूरी आदि सेवादारी की उपस्थिति में हुई। समिति अध्यक्ष प्रताप राय चुग ने बताया कि इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। शहर की सभी पंचायतां, युवा संगठनों एवं महिला संगठनों के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि इस वर्ष भी चेटीचण्ड महोत्सव पर शोभायात्रा पर 22 झाकियां निकाली गईं जो सभी पंचायत एवं युवा संगठनों की ओर से निकाली गयी। सिन्धी युवाज सोसाइटी द्वारा बापू बाजार में महाआरती की गई। सभी द्वारा द्वीप प्रज्वलन करके वरुण देव की पूजा की गई एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। चेटीचण्ड के दिन प्रातः श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर में लाल सांई की पूजा अर्चना के पश्चात सनातन मंदिर शक्ति नगर से सांई अमरलाल की पवित्र ज्योत (बहराणा साहब) की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शास्त्री सर्कल, बांस वाली गली टाउन हॉल, बापू बाजार, धानमंडी, झीणीरेत, सूरजपोल, से कमलवाडी सिंधी धर्मशाला पहुंची जहां लंगर प्रसाद रखा गया। संयोगवश 10 अप्रैल को सिन्धी भाषा दिवस भी मनाया जाता है इसलिए शोभायात्रा में सिन्धी भाषा की विशेष झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही रामलला की भव्य झांकी भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। चेटीचण्ड के ही दिन आज शाम को कम्युनिटी हॉल बिलोचिस्तान भवन शक्ति नगर के बाहर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा।
झूलेलाल सेवा समिति की महामंत्री सुनील खत्री ने बताया कि समाज की सभी पंचायतें एवं युवा संगठन शोभायात्रा में विशेष प्रकार की झांकियां के साथ उपस्थित रहे। चेटीचंड पर सभी सिंधी समाजजन अपने प्रतिष्ठान मंगल रखे एव अपने घरों में रोशनी की। नानक राम कस्तूरी, भीमन दास तलरेजा, राजेश खत्री, सुनील कालरा, किशन वाधवानी, किशोर झाम्बानी, हेमंत गखरेजा, विजय आहूजा, भारत खत्री, अशोक पाहुजा, कैलाश डेम्बला, गिरीश राजानी, मनोज कटारिया, मुकेश खिलवानी, राजेश चुग, कैलाश नेभनानी, जितेन्द्र कालरा, प्रकाश रूपचंदानी आदि उपस्थित थे।
मेले की मचेगी धूम, लक्की ड्रा में पहला ईनाम टीवी
शाम को कम्युनिटी हॉल के बाहर शक्ति युवा संगठन की ओर से मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें खान-पान की स्टॉल पर नॉमिनल चार्ज पर व्यंजन परोसे जाएंगे। सिंधी समाज के लोगों को निःशुल्क कूपन का वितरण किया जाएगा। इस कूपन पर लक्की ड्रा निकलेगा जिसमें पहला पुरस्कार टीवी, सेकेण्ड साइकिल व तीसरा म्युजिक सिस्टम व कई सांंत्वना पुरस्कार भी हैं। इसके अलावा सवाल-जवाब के सेशन में आसान सवालों के जवाब देकर और भी पुरस्कार जीते जा सकते हैं।

Exit mobile version