24 न्यूज अपडेट उदयपुर। चुनाव से ठीक पहले सिंधी समाज और तैलिक साहू समाज के कई कांग्रेस विचारधारा वाले समाजजन भाजपा में शामिल हुए थे। यह क्रम अब भी जारी है। मजे की बात है कि भाजपा में शामिल होने वालों के स्टेटमेंट लगभग एक से हैं। आज पानेरियों की मादडी वार्ड 32 से मेनारिया समाज के वरिष्ठ कैलाश मेनारिया, पूर्व काग्रेस सचिव हिरण मगरी ब्लॉक, प्रवक्ता मेनारिया समाज पानेरियों की मादड़ी, पूर्व सचिव लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता नारायणलाल मेनारिया अखिल भारतीय मेनारिया समाज गिर्वा जॉन के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत के विजन व राष्ट्रहित के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस से नाता तोड भाजपा का दामन थाम लिया। शामिल होने वालों ने भी वही स्क्रिप्ट दोहराई है जो अब तक कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल होते समय दोहरा चुके हैं- कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रभू श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट से प्राप्त निमंत्रण को अस्वीकार किया तथा सनातन धर्म व संस्कृति के साथ दूरी बनाने की वजह से मन बहुत आहत है। जिससे अब कांग्रेस में रह कर कार्य करना असम्भव है । इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के महामंत्री घनश्याम मेनारिया ने बताया कि लम्बे समय से कैलाश मेनारिया व नारायणलाल मेनारिया कांग्रेस से आहत थे। भाजपा के पूर्व शहर जिला उपाध्यक्ष ललित मेनारिया एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के अध्यक्ष देवीलाल सालवी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शम्भू जैन, वरिष्ठ परसराम मेनारिया, पार्षद ललिता मेनारिया, पार्षद देवेन्द्र पुजारी, टेकचन्द जोशी, नन्दलाल मेनारिया, अम्बालाल चौधरी, बद्रीलाल खारोल, पन्नालाल मेनारिया, रामनारायण मेनारिया, खुबीलाल मेहता, देवेन्द्र मेहता, योगेश मेनारिया, मांगीलाल मेनारिया, जमनाशंकर मेनारिया, लोकेश मेनारिया, तिलक मेनारिया, अनिल मेनारिया सहित कई कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकरियों की उपस्थिति में दोनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा आश्वस्त किया कि दोनों आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति तथा राष्ट्रहित के कार्य को प्राथमिकता से करेंगे। कैलाश मेनारिया ने बताया कि आज से हमारा कांग्रेस से अब किसी भी तरह का कोई नाता नहीं रह गया है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिना मुंडेर के कुएं में गिरी महिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका नारी शक्ति है तो मुमकिन है…..राजस्थान में महिलाओं और पुरूषों के मतदान में 10.74 प्रतिशत तक का अंतर, घाटोल में 82.68 फीसदी महिला मतदान, 61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मत प्रतिशत में मारी बाजी