https://videopress.com/v/FwMUm4E4?resizeToParent=true&cover=true&autoPlay=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true 24 न्यूज अपडेट ब्यूरो। चमत्कारी शनि देव नवग्रह मंदिर बाड़ी बांध पर शनि देव जयंती पर तीन दिवसीय विशाल मेले का शुभारंभ गुरूवार सुबह 6 बजे मंगला आरती कर संत श्री श्री 1008 ऊंकार दास जी महाराज मनिहारी आश्रम ओंकारेश्वर एवं संत श्री श्री1008 नागेश्वर महाराज तारा माता शक्तिपीठ बाड़ी के कर कमलों द्वारा तीन दिवसीय विशाल मेले का मौली बंधन खोलकर शुभारंभ किया। शनि देव भक्तों द्वारा एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल शोभायात्रा निकाली गई एवं सप्त कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया पूरे दिन भर शनिदेव के भक्तों द्वारा शनि देव के दर्शन करने की कतारें लगती रही मेले में हजारों की संख्या में भक्तगण माताएं एवं बहनों ने मेले का आनंद लेने के लिए पधारे श्याम 9 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भागवत जी सुथार द्वारा चमत्कारी शनिदेव मंदिर बाड़ी पर तीन दिवसीय मेले में भागवत सुथार ने चलो शनिदेव देव दरबार में ,रथडो धीमे धीमे हाक सांवरिया और खाटू बाबा के भजनों पर सभी श्रोता को जूमने पर किया मजबूर और साथ बावल की जाकी का प्रर्दशन किया गया जिसे देख सभी श्रोता मनमोहित हो उठे भजनों की प्रस्तुति दी गई साथ ही शनिदेव के भजनों पर भक्तगण पूरी रात भर झूमते रहे भजनों का आनंद लेते रहे। बाड़ी का यह मेला पहली बार शनि जयंती पर आयोजन किया गया ।कमेटी ने इस मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है ।आज शाम को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनडीए के नेता बने नरेन्द्र मोदी, चंद्रबाबू और सुशासन बाबू का समर्थन, मोदी ने संविधान को किया नमन, भाषण में बोले-इंडिया रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन